फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी कोर्साें में अपने पसंदीदा संकायों में 30 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
फोटो 24जेएनडी11-​शिरोम​णि श्रीसैन भगत राजकीय पीजी कालेज, जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेजों और संकायों में प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और संकाय का चयन करने का अवसर दिया जाएगा। दस्तावेजों की सही तरीके से जांच कर लें ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कॉलेजों में दाखिला कमेटी की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन और विद्यार्थियों की लॉग-इन आईडी से त्रुटि सुधार का कार्य छह जुलाई तक किया जाएगा।
आठ जुलाई को मेरिट लिस्ट के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। इसके बाद 9 जुलाई को पहली प्रोविजनल लिस्ट और 10 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उनके पास 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय रहेगा। विद्यार्थियों लगातार आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न 13 संकायों में 2618 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए कला संकाय में निर्धारित 600 सीटों पर 1385 आवेदन आए हैं।बीए इकोनॉमिक्स में 40 सीटों पर 30, बीए इंग्लिश में 40 सीटों पर 64, बीए ज्योग्राफी में 40 सीटों पर 89, बीए हिस्ट्री में 40 सीटों पर 56, बीबीए में 40 सीटों पर 170, बीकॉम में 220 सीटों पर 266, बीसीए में 120 सीटों पर 370 आवेदन आए हैं।
बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 170 सीटों पर 280, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 300 सीटों पर 157, बैचलर ऑफ साइंस इन केमिस्ट्री में 40 सीटों पर 82, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन मैथ्स में 40 सीटों पर 87 और बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन फिजिक्स में 40 सीटों पर 78 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
वहीं राजकीय महिला कॉलेज में अलग-अलग नौ संकायों में अब तक 1469 आवेदन आए हैं। इनमें बीए कला संकाय में 400 सीटों पर 856, बीए इंग्लिश में 40 सीटों पर 49, बीए ज्योग्राफी में 40 सीटों पर 67, बीकॉम में 200 सीटों पर 145, बीसीए में 60 सीटों पर 148, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 60 सीटों पर 210, बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 160 सीटों पर 106, बैचलर ऑफ साइंस विद मेजर इन मैथ्स में 40 सीटों पर 55 और बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिक्स में 30 सीटों पर 49 आवेदन आ चुके हैं।


वर्जन
कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 जून तक है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने मेरिट लिस्ट को लेकर भी शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया है तो उन्हें चाहिए कि वह निर्धारित अवधि में आवेदन करें। -डाॅ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय पीजी कॉलेज, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें