जींद। यूजी में दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब पीजी में दाखिले के लिए आज से पोर्टल खुल गया है। जिले के सभी कॉलेजों में पीजी की लगभग 550 सीट हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए भागदौड़ विद्यार्थियों में सोमवार से ही शुरू होगी।
शहर के सभी 17 कॉलेजों में यूजी में दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया चली हुई है। यह प्रक्रिया भी 17 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस के साथ चलेगी। इससे आगे का दाखिले के लिए शेड्यूल यूजी का फिलहाल उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी नहीं किया। हालांकि सभी कॉलेजों में लगभग 2500 हजार सीट खाली हैं। इनको भरने के लिए सभी कॉलेजाें में स्टॉफ भी प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थी अपनी शिक्षा को पूरी कर सकें। अब पीजी की तरफ सभी कॉलेजों का ध्यान है।
आज से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेजों में तैयारी पूरी की गई हैं। इनके लिए अलग से काउंटर भी लगाए गए हैं, ताकि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की जानकारी की जरूरत हो तो उनकी सहायता की जाए। शहर के राजकीय महिला कॉलेज, पीजी कॉलेज, हिंदू कॉलेज, सफीदों के राजकीय कॉलेज में पीजी के कोर्स हैं। सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए तैयारी को शनिवार को ही अंतिम रुप दिया गया था।
-
पीजी में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो विद्यार्थी पीजी करना चाहता है। वह शहर के मनपसंद कॉलेज और विषय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। राजकीय महिला कॉलेज में भी दो विषयों में इस बार पीजी शुरू हुई है।
जयनारायण गहलावत, प्राचार्य राजकीय महिला कॉलेज जींद।