फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राशन डिपो देने के लिए आवेदन तिथि बढ़ाई

Sun, 11 Aug 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
ृ10जेएनडी29: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में रिक्त राशन डिपो को लेकर अंतिम तिथि बढ
विज्ञापन
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को रिक्त पड़े 61 राशन डिपो महिलाओं को देने हैं। इसके लिए जुलाई में महिलाओं से आवेदन मांगे गए थे। इनके लिए 7 अगस्त तक का समय दिया गया था, लेकिन कम आवेदन आने के कारण अब 20 अगस्त तक इसकी तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं के उत्थान के लिए राशन डिपो में 33 प्रतिशत की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने सत्ता में रहते हुए आवेदन मांगे थे। पूरे प्रदेश में महिलाओं ने आवेदन किए थे। इसके चलते जींद में 98 राशन डिपो रिक्त थे। इनको महिलाओं के लिए अलॉट किया गया था। उस समय 600 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन सिर्फ 35 के दस्तावेज सही मिले थे। इससे अभी भी 61 राशन डिपो रिक्त हैं। इनके लिए आवेदन ऑनलाइन जमा करवाने हैं। सीएससी के माध्यम से यह आवेदन भरवाए जा रहे हैं। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं की राशन डिपो में हिस्सेदारी बैकलॉग से पूरी की जाएगी। जिले में फिलहाल 545 राशन डिपो हैं। जिले में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी बैकलॉग के माध्यम से पूरी करने के लिए 178 राशन डिपो महिलाओं के हिस्से में आते हैं। अब भविष्य में जिस भी डिपो पर अनियमितता मिलने के कारण बंद करना पड़ेगा। उन राशन डिपो को विभाग महिलाओं की हिस्सेदारी पूरी करने के लिए आवंटन करेगा। इसमें से सात राशन डिपो शहरी क्षेत्र के हैं तो 54 ग्रामीण क्षेत्रों के।

इन गांवों में रिक्त हैं राशन डिपो

जिले के उझाना खंड के लोन, खरल, खटकड़, घसो कलां, जींद खंड के ईक्कस, घिमाना, रामराय, झांझ खुर्द, खुंगा, ललित खेड़ा, मांडो खेडी, कंडेला, रुपगढ़, अमरहेड़ी, बीबीपुर, श्रीराग खेड़ा व अहिरका, सफीदों खंड के निम्मनाबाद, डिडवाड़ा, खेड़ा खेमावती, धर्मगढ़, आफताबगढ़, जयपुर, सफीदों शहर में वार्ड तीन,वार्ड पांच, वार्ड छह, वार्ड सात, वार्ड 14, जुलाना खंड के ढिगाना, नंदगढ़, मालवी गतौली, करसोला, नरवाना खंड के भाणा ब्रहाम्ण, फुलिया कलां, फुलिया खुर्द नेहरा, दबलैन नरवाना के वार्ड 22, उचाना खंड के लोधर, सुदकैन खुर्द, बडनपुर,मंगलपुर, भगवानपुरा, अलीपुरा, उचाना शहर के वार्ड आठ, रोज खेड़ा, थुआ, उझाना खंड में उझाना, बेलरखां, कालवन, दनौदा कला, ढाकल व पिल्लूखेड़ा खंड में कालवा गांव में रिक्त राशन डिपो हैं। इनके लिए गांव की महिला ही आवेदन कर सकती हैं। इसमें खरल, नगूरां, डाहोला व डिडवाड़ा गांव में दो-दो राशन डिपो रिक्त हैं।
विज्ञापन


नियमानुसार जारी होंगे डिपो

जिले में 61 राशन डिपो फिलहाल बंद पड़े हैं। इनके लिए मुख्यालय के आदेशानुसार आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि को सात अगस्त से बढ़ाकर अब 20 अगस्त किया है। इच्छुक महिलाओं को आवेदन करने होंगे। इसके बाद डिपो आंवटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।

ृ10जेएनडी29: जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में रिक्त राशन डिपो को लेकर अंतिम तिथि बढ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें