15जेएनडी14-बुजुर्गाें को कंबल वितरित करते हुए अपना रोटी रथ के पदाधिकारी। स्रोत पदाधिकारी
जींद। अपना रोटी रथ सेवा समिति ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुजुर्ग सम्मान दिवस मनाया। यह कार्यक्रम जयंती देवी माता मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित भंडारा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संरक्षक विरेंद्र डागर ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर 101 बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल वितरित किए गए है। अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष संस्था शहर में भिक्षा वृत्ति में लिप्त बच्चों के लिए शिक्षा का प्रबंध करने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाएगी। इस अवसर पर सोमबीर, सुशील, नरेश, विनोद, राजेश, नवीन, ओमपति, शकुंतला मौजूद रहे। संवाद