फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह से एंटीजन किट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एंटीजन किट खत्म हो चुकी है। एंटीजन किट के खत्म होने से उन लोगों को दिक्कत हो रही है, जिनको कोरोना जांच की रिपोर्ट तुरंत चाहिए। इसके अलाव इमरजेंसी जैसे शव की जांच के लिए भी एंटीजन किट का प्रयोग किया जाता है। अब तक कुछ एंटीजन किट को इमरजेंसी के लिए रखा गया था लेकिन शनिवार को नागरिक अस्पताल में एक भी किट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन किट की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच एंटीजन किट और आरटीपीसीआर से होती है। एंटीजन किट की रिपोर्ट करीब 30 मिनट में आ जाती है जबकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का वक्त लग जाता है। इमरजेंसी में कोरोना जांच के लिए एंटीजन किट का प्रयोग किया जाता है। नागरिक अस्पताल में यदि किसी शव का पोस्टमार्टम करना होता है तो उससे पहले उसकी एंटीजन किट से जांच की जाती है। इसके अलावा किसी आरोपी को अदालत में पेश करने या जेल भेजने से पहले एंटीजन किट से उसकी जांच करवाती है लेकिन एंटीजन किट खत्म होने से इमरजेंसी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पिछले महीने नागरिक अस्पताल को तीन हजार एंटीजन किट मिली थी, जो अब खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें