फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के चार गुर्गे जेल भेजे, 200 वारदात कुबूलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए टीम ने बुधवार को रोहतक रोड से ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ट्रांसफार्मर चोरी की 200 वारदात स्वीकारी है। शनिवार को आरोपियों को तीन दिन के रिमांड के बाद हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जुलाना थाना पुलिस को 6 अक्तूबर को जुलाना निवासी महेंद्र और उसके दो पड़ोसियों ने खेत से ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस जांच में सोनीपत जिला के शामड़ी निवासी संदीप, भावड़ निवासी नरेंद्र और लिजवाना के विकास, जयभगवान उर्फ टिंकू का नाम चेारी की वारदात में सामने आया। बुधवार को सीआईए के इंचार्ज विरेंद्र खर्ब को सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के चार गुर्गे एक गाड़ी में चोरी का सामान रोहतक रोड स्थित कबाड़ी को बेचने जा रहे हैं। सीआईए इंचार्ज के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने आरोपियों को पकड़ कर शहर थाना पुलिस को सौंपा। तीन दिन रिमांड के दौरान आरोपियों ने विभिन्न क्षेत्रों से 200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात कुबूलीं। तीन दिन के रिमांड के बाद आरोपियों को शनिवार हिसार जेल भेज दिया गया। अब आरोपियों के बताए गए ठिकानों पर छापे मारकर सामान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें