फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवदीप स्टेडियम नरवाना में जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
17जेएनडी10-नवदीप स्टेडियम में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह। स्रोत प
विज्ञापन
जींद। नशा मुक्ति टीम जींद ने मंगलवार को नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नवदीप स्टेडियम नरवाना में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने और उन्हें एक नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशा युवाओं को भीतर से खोखला कर देता है। अंत में विद्यार्थियों और ड्राइवरों को नशामुक्त जीवन जीने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

बॉक्स

विद्यार्थियों और ड्राइवरों को किया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने तक्षशिला कोचिंग सेंटर नरवाना, आईटीआई डूमरखा और ट्रक यूनियन नरवाना में ड्राइवरों को नशे के के कारण उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों तथा नशे की लत से बाहर निकलने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें