05जेएनडी23-ईंटल खुर्द में ग्रामीणों को पंपलेट के माध्यम से बीमारियों के प्रति जागरूक करते स्वास
जींद। जिले में स्वास्थ्य विभाग को एक और डेंगू का केस मिला है। अब जिले में डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा 106 हो गया है। हालांकि विभाग घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहा है लेकिन फिर भी मामले रुक नहीं रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बाकायदा घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया व से बचाव के लिए जागरूक कर पोस्टर आदि भी वितरित किए जा रहे हैं। डेंगू पीड़ितों के आसपास के घरों की मैपिंग और स्लाइडिंग करवाई की जा रही है।
वर्ष 2015 में आए थे सबसे अधिक डेंगू के मामले
जिले में सबसे ज्यादा वर्ष 2015 में 668 डेंगू के मामले सामने आए थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान से साल दर साल डेंगू का प्रकोप कम होता चला गया। स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2015 में 668, 2016 में 156, 2017 में 135, 2018 में 98, 2019 में 47, 2020 में 28, तथा 2021 में 622, वर्ष 2022 में 535, वर्ष 2023 420, वर्ष 2024 में 10 और वर्ष 2025 में अब तक 106 डेंगू के मामले मिल चुके हैं।
वर्जन
जिले में डेंगू का आंकड़ा 106 हो गया है। लोगों को घर-घर जाकर बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार पीड़ितों की लगातार स्लाइडें बना रही हैं। आमजन को चाहिए कि वो स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
-डॉ. बिजेंद्र ढांडा, जिला मलेरिया अधिकारी जींद