फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 ग्राम हेरोइन के साथ दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
05जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में हेरोइन के साथ पकड़ा गया दंपती। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत सुंदरपुरा मोड़ पर दंपती को 25 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपियों में हिसार की महाबीर कॉलोनी निवासी नसीब और उसकी पत्नी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना की टीम वीरवार शाम को नरवाना बाईपास पर थी। सूचना मिली कि हिसार से एक दंपती नशा तस्करी का धंधा करता है। थोड़ी देर बाद दोनों टोल प्लाजा बद्दोवाल पर उतरकर चमेला कॉलोनी नरवाना की तरफ जाएंगे। टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया और हिसार रोड पर निगरानी शुरू कर दी। आरोपी 25 ग्राम हेरोइन लेकर टोल प्लाजा से चमेला कॉलोनी की तरफ आए तो पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें