फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने का और एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विद्यापीठ मार्ग पर लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से लैस होकर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बैठे लोगों पर हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामनगर निवासी सूर्यपाल उर्फ विशू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि 14 मार्च को रुपगढ़ निवासी सुनील ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका विद्यापीठ मार्ग पर बीजीएस प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय है। वह अपने साथियों के साथ कार्यालय में बैठा था। इस दौरान 11 लोग उसके कमरे में घुस कर हमला कर दिया। उसके साथी विकास से उसका पिस्तौल छीनने का प्रयास किया तो विकास ने खुद के बचाव में हवाई फायर किया, गोली हरपाल मास्टर के पैरमें लग गई। इस झगड़े के दौरान नरेंद्र निवासी अर्बन स्टेट जींद के सिर पर गंडास लगा था। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को काबू कर जेल भेज दिया है।

07जेएनडी10-बस अड्डे के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें