फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अन्नू ने जीती जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन
09जेएनडी38-जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित करते हुए। स्रो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। उचाना की छात्रा अन्नू ने जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। निजी स्कूल में पढ़ने वाली अन्नू की इस उपलब्धि पर स्कूल और परिवार दोनों गौरवान्वित हैं। स्कूल की प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक ने कहा कि उनके विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में रुचि लेने की सलाह दी। उनका मानना है कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी अपने माता-पिता, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। अन्नू के पिता प्रवीण ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। चाहे वह खेल हो या शिक्षा, स्पष्ट लक्ष्य के बिना सफलता नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें