22जेएनडी11-रस्साकशी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए अंजू, मुस्कान और स
जींद। 19 से 22 मई को दुई दमन गुजरात में हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय के खिलाड़ी अंजू, मुस्कान और स्वीटी ने सिल्वर मेडल जीता। ये तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर कबड्डी के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज डॉ. नीलम रानी और प्राध्यापिका डॉ. मीना मलिक ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला ने कहा कि लड़कियां आज पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि वह लड़कियों को भी लड़कों के समान पढ़ाई और खेलकूद के समान अवसर दें, ताकि लड़कियां आगे चलकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।