फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दीपांशी और लिवजोत ने फेंसिंग में कियां उत्कृष्ट प्रदर्शन

Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी06-दीपांशी। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दीपांशी और लिवजोत ने फेंसिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंडस फेंसिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त दीपांशी ने ईपे इवेंट में व्यक्तिगत कांस्य पदक और टीम गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, लिवजोत ने सेबर इवेंट में व्यक्तिगत कांस्य पदक और टीम गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कोच आदित्य ने बताया कि इससे पहले भी दीपांशी और लिवजोत ने 19वीं कैडर नेशनल प्रतियोगिता उत्तराखंड में स्वर्ण और राज्य पदक जीत चुकी है। वहीं भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैडेट एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व भी किया है। तलवारबाजी प्रशिक्षक व जींद स्पोर्ट्स फाउंडेशन के निदेशक मन्नू नैन ने बताया कि इंडस फेंसिंग अकादमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ग्राउंड, स्कोरिंग सिस्टम और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मौजूद है। उन्होंने कहा कि अकादमी में आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि हर प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

22जेएनडी06-दीपांशी। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें