फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रतिभा खोज की डांस प्रतियोगिता में अंजू अव्वल तो संजू रही द्वितीय

Sun, 05 Oct 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी12 : राजकीय महाविद्यालय में टेलेंट सर्च में डांस करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के समापन समारोह में डांस प्रतियोगिता में अंजू ने बाजी मारी। वहीं संजू दूसरे व स्नेहा तीसरे स्थान पर आई। सिंगिंग प्रतियोगिता में गुरुदीप पहले, नवीन दूसरे व भावना तीसरे पर रही।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में संरक्षक और प्राचार्य प्रो. सत्यवान मलिक ने कहा कि प्रतिभा खोज जैसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें मंच प्रदान करना है। समारोह के संयोजक डॉ. संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
वहीं समन्वयक शर्मिला ने प्रतियोगिता की सफलता में विद्यार्थियों के उत्साह और संकाय सदस्यों के योगदान की सराहना की। समापन दिवस पर आयोजित डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों और सुरमयी गायन ने पूरे समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।
विज्ञापन

सिंगिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कवयित्री मंजू, डॉ. मंजीत श्योकंद और लोक गायक विनोद पनिहारी शामिल रहे। वहीं डांस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पुष्पा ढांडा, प्रो. भूपेंद्र और डांस डायरेक्टर शिवम ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।
ये रहे परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंतिम, द्वितीय पर सुकांत और तृतीय पर सूरज रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुखविंदर और द्वितीय प्रीति ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से नवीन और नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पूनम और वैशाली द्वितीय और सलमा और लता तृतीय स्थान पर रही। वहीं हरियाणवी परंपरा प्रस्तुति प्रतियोगिता में कुलदीप ने प्रथम, कैलाश ने द्वितीय और वंश भोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, सक्षम द्वितीय और वैशाली तृतीय स्थान पर रहीं। ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम, वंश ने द्वितीय और दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद्य यंत्र वादक प्रतियोगिता में इब्राहिम प्रथम, गुरदीप द्वितीय और कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम, सचिन द्वितीय और रमनदीप तृतीय स्थान पर रहे। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में कुलदीप ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय और अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुनीता ने प्राप्त की अंतरराष्ट्रीय ख्याति
हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की पूर्व छात्रा व ललित कला के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुनीता पांचाल ने किया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी के रूप में पहचान बना चुकी कुमारी रोमी रमन ने शिरकत की। इसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।

04जेएनडी12 : राजकीय महाविद्यालय में टेलेंट सर्च में डांस करती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें