25जेएनडी24: स्वंयसेवक जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत संस्थान
- फोटो : udhampur news
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में शिविर के चौथे दिन रविवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी प्रो मनोज कुमार ने की।
शिविर में मेरा युवा भारत पोर्टल के तत्वाधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम व नरवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि युवा ही लोकतंत्र की असली शक्ति हैं। उन्होंने मतदान के अधिकार और इसकी निष्पक्षता पर विशेष लेक्चर दिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र के पर्व को रंगों और शब्दों में उकेरा।
स्वंयसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे नारे लगाए। स्वंय सेवकों ने अलेवा पुलिस स्टेशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने पुलिस थाना परिसर में श्रमदान कर सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।