फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से शुरू हुआ पशु सुरक्षा चक्र अभियान

Mon, 11 May 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में पशुओं को मुंह-खुर रोग और गलघोटू जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग 11 मई से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। यह अभियान 11 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग सफीदों डॉ. सुरेंद्र आर्य ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं को बीमारियों से सुरक्षित रखना और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान से बचाना है। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ पशुधन विकसित करने की दिशा में भी यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से विशेष टीमें गठित की गई हैं जो गांव-गांव और घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी ताकि कोई भी पशु इस अभियान से वंचित न रहे। हरियाणा उन राज्यों में शामिल है जहां मुंह-खुर रोग और गलघोटू रोग के लिए संयुक्त वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे एक ही बार में दोनों बीमारियों से सुरक्षा मिल जाती है और पशुओं को बार-बार टीकाकरण के तनाव से भी राहत मिलती है। डॉ. आर्य ने बताया कि टीकाकरण के लिए पशुओं की टैगिंग अनिवार्य होगी। विभागीय कर्मचारी प्रत्येक पशु का पंजीकरण करेंगे और उसका रिकॉर्ड तुरंत ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे विभाग की टीमों का सहयोग करें और अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें