फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 18वीं एशियन महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में अनिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
09जेएनडी14-सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में छात्रा अनिका को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रो
विज्ञापन
नरवाना। 18वीं एशियन महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 29 अगस्त तक हुआ। प्रतियोगिता में भारत की टीम का सबसे पहले मैच उज्बेकिस्तान, दूसरा चीन, तीसरा हांगकांग और चौथा मैच कजाकिस्तान के साथ हुआ। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि महाविद्यालय की छात्रा अनिका भी भारत की तरफ से खेली।
विज्ञापन

इसके बाद मैच ईरान के साथ हुआ जिसमें 26-20 से जीत प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में अनिका ने उज्बेकिस्तान के मैच में आठ गोल, चाइना के मैच में छह गोल, ईरान के मैच में सात गोल और हांगकांग के मैच में 11 गोल करके इंडिया की टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।
महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल और कोषाध्यक्ष धर्मवीर गोयल ने छात्रा और खेल प्रभारी मनीषा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें