फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 15 जुलाई से हड़ताल पर जाएंगे कंप्यूटर प्रोफेशनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने हड़ताल को लेकर 15 जुलाई से हड़ताल पर जाने और अन्य मांगों को लेकर नगराधीश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो नियमितीकरण की पॉलिसी तैयार की जा रही है, उसमें प्रदेशभर से डीआईटीएस के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को शामिल करते हुए उन्हें नियमित किया जाए। जब तक नियमितकरण की पॉलिसी लागू नहीं हो जाती तब तक डीआईटीएस के कर्मचारियों को 58 वर्ष तक की सेवा सुरक्षा एवं समान काम समान वेतन लागू करवाया जाए। सभी डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए। सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाए। एचकेआरएन में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए। सरकार रेगुलाईजेशन एक्ट लेकर आती है तो उसमें डीआईटीएस को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें