फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंदिर से महिला की सोने की चेन चोरी, केस दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कालवन में शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करने गई महिला के गले से अज्ञात व्यक्ति ने सोने की चेन चोरी कर ले गया। चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। गढ़ी थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


टोहाना शहर के न्यू मॉडल टाउन निवासी अंजू गर्ग ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च सुबह वह अपने परिवार के साथ गांव कालवन में शीतला माता मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। उन्होंने अपने गले में दो तोले सोने की चेन पहनी हुई थी। पूजा-अर्चना के समय किसी अज्ञात ने उसके गले में से सोने की चेन चुरा ली। उन्हें घटना का तब पता चला जब वह अपने घर टोहाना पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें