फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धमकी भरे ईमेल के मामले में एफआईआर दर्ज, लिखा था, कोर्ट में रखे हैं तीन आरडीएक्स बम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी भरे ईमेल मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ईमेल में अज्ञात ने लिखा था कि जींद कोर्ट में तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं।
विज्ञापन

सेशन कोर्ट के सुपरिंटेंडेंट रोशनलाल ने पुलिस एफआईआर में बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय की मेल आईडी पर एक अरुणदले कुमार के हॉटमेल आईडी से एक ईमेल आया था। ईमेल में लिखा था कि जींद कोर्ट में तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं। आपकी कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। यदि उनका निशाना चूका तो वे फिदायीन हमलावर भेजकर कोर्ट को उड़ा देंगे।
जब यह मामला सामने आया तो इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई और पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे कोर्ट की छानबीन की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस की जांच के दौरान यहां कोर्ट में कुछ देर के लिए कार्य प्रभावित भी हुआ लेकिन जांच का काम पूरा होने के बाद कोर्ट का काम सामान्य दिनों की तरह चलने लगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें