फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग का टखना टूटा, मेडिकल खानपुर में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जुलाना क्षेत्र के गांव निडाना में सड़क किनारे टहल रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महेंद्र सिंह का बायां टखना फ्रैक्चर हो गया और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका उपचार मेडिकल खानपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

निडाना निवासी इंतजार ने एफआईआर में बताया कि तीन नवंबर रात उसके पिता महेंद्र सिंह खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे। वह सड़क किनारे मोबाइल की टॉर्च जलाकर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान जींद की ओर से तेज रफ्तार में बाइक आई और उसके पिता को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिर गए और उनके बाएं पैर के टखने में फ्रैक्चर हो गया। कमर में भी गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद एक राहगीर ने फोन कर उसे सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बाइक चालक ने अपना पता ढिगाना निवासी खरदीन बताया। इसके बाद उसके पिता को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल खानपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि इस मामले में बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें