फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में एबीवीपी ने लगाई ठंडे पानी की छबील

विज्ञापन
22जेएनडी05: सीआरएसयू में ठंडे पानी की छबील लगाकर प्यास बुझाते हुए विद्यार्थी। स्रोत : सीआरएयू
विज्ञापन
जींद। गर्मी और तेज धूप के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सीआरएसयू इकाई की ओर से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा शिविर का उद्देश्य परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गर्मी से राहत प्रदान करना रहा।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ पूरे दिन पानी पिलाया। इस दौरान विश्वविद्यालय के डीन, प्रोफेसर्स, टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे। डीएसडब्ल्यू डॉ. जसबीर सिंह ने स्वयं विद्यार्थियों को पानी पिलाकर परिषद् के सेवा कार्य की प्रशंसा की। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सतविंद्र ढिल्लों ने कहा कि परिषद छात्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। वहीं प्रांत मंत्री नवीन देसवाल ने इसे मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें