फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरु पर्व पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल

Thu, 06 Nov 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी32: गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास लगाते हुए। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। पंजाबी चौक स्थित गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर में गुरु पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह आठ बजे गुरुद्वारा के ग्रंथि बलिहार सिंह ने गुरु की अरदास लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अरदास के बाद श्रद्धालुओं ने कीर्तन श्रवण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह छाबड़ा ने गुरु पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव ने अपने उपदेशों से मानवता, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, प्रेम और सेवा की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा परिसर में भक्ति और सेवा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने सेवा और संगत के माध्यम से गुरु चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की। इस अवसर पर कमेटी सचिव अरुण दुरेजा, महासचिव मांगेराम बत्रा, उप प्रधान दर्शन, मन्नू छाबड़ा विनय मक्कड़, नंदकिशोर कुकरेजा, मदन होडिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें