फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के वैकल्पिक व्यवस्था करने पर एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल वापस ली

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रेफरल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एंबुलेंस सेवा) में कार्यरत चालकों ने अपनी छह जनवरी की प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने ऐसा आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं हो इसे ध्यान में रखकर किया है। कर्मचारियों का कहना है कि डीसी से बैठक में उन्हें उनकी ड्यूटी रोस्टर पुरानी वाली ही लागू करने का आश्वासन मिला है। वास्तविक बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी, जिसकी वजह से एंबुलेंस चालक बैकफुट पर आ गए और हड़ताल को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य निदेशालय से आए आदेशों के अनुसार सभी एंबुलेंस चालकों की ड्यूटी 8 घंटे से बढ़ाकर 12-12 घंटे कर दी है। इस नए ड्यूटी रोस्टर के कारण सभी एंबुलेंस चालक मिल गए हैं। इस नए ड्यूटी रोस्टर का एंबुलेंस चालकों ने विरोध करते हुए छह जनवरी को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने छह जनवरी को वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी। इसका पता चलते ही एंबुलेंस चालक डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिले। एंबुलेंस चालकों को डीसी ने उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। एंबुलेंस चालक यूनियन के मीडिया प्रभारी कुलदीप ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में होने वाली बाधा को देखते हुए उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है।
स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस चालकों की हड़ताल को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी। अब एंबुलेंस चालकों ने पत्र लिखकर अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है। एंबुलेंस चालकों ने सही निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सेवाएं हर किसी की जरूरत हैं, यह किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश भोला, नोडल अधिकारी एंबुलेंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें