जींद। गांव अशरफगढ़ टी प्वाइंट के पास एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों के शिकायत पर फरार एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर निवासी फिरोज खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को वह अपने दोस्त सुमेश के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक रोड पर जा रहा था। गांव अशरफ गढ़ टी प्वाइंट पर गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने फिरोज खान की शिकायत पर फरार एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।