जींद। जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस और ट्राला के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ के चलते एंबुलेंस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई। एंबुलेंस नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज को छोड़कर रात को वापस गोहाना की तरफ जा रही थी। घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
गांव सिवानामाल के मरीज को नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी में छोड़कर एंबुलेंस गोहाना की तरफ जा रही थी। पिंडारा फ्लाईओवर के ऊपर ट्राले ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। वहीं हादसे में एंबुलेंस चालक भी बच गया। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।