02जेएनडी19: हड़ताल पर बैठी महिला सफाई कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी।
नरवाना। नगर परिषद नरवाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और कर्मचारियों ने पूरे दिन कार्य बंद रखकर विरोध जताया। हड़ताल में नियमित सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ पालिका रोल, डे-स्वीपिंग और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़े कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नगर परिषद नरवाना इकाई के प्रधान बंटी बेदी ने डे-स्वीपिंग व डोर-टू-डोर कर्मचारियों का हड़ताल में शामिल होने पर स्वागत किया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के सचिव तरसेम दरोगा ने की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को बैठक में बुलाकर केवल आश्वासन दिए लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर कुलदीप, अमित, किशन, प्रदीप बेदी, गौतम, राजू, कमलेश, सोना देवी, सविता, सुनीता और मनदीप मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
एक्सग्रेशिया नीति को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए। सरकार की निजी एजेंसी को बंद करने, सभी कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने, सफाई कर्मचारियों को कॉमन कैडर में शामिल करने और ग्रुप-डी कर्मचारियों की तर्ज पर प्रमोशन देने की मांग भी रखी गई।