फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Sat, 27 Jul 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला को शादी का झांसा देकर आठ साल तक यौन शोषण करने, जान से मारने की धमकी देने व शादी से मना करने पर महिला थाना पुलिस ने कैथल रोड स्थित दीपक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कैथल रोड निवासी दीपक के साथ जान-पहचान थी। वर्ष 2016 में शादी का झांसा देकर दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। यह सिलसिला 15 अप्रैल 2024 तक चलता रहा। जब उसने दीपक पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। एएसआई रीना देवी ने बताया कि दीपक के खिलाफ यौन शोषण, धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें