20जेएनडी36-एफएलएन बैठक में शिक्षकों से बातचीत करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ।
जींद। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने खंड सफीदों व पिल्लूखेड़ा के सभी क्लस्टर हेड की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सफीदों में आयोजित हुई। निपुण हरियाणा मिशन की एफएलएन गतिविधियों को क्लस्टर स्तर पर अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार की बैठक आयोजित की जा रही है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे जिला स्तर पर जारी किए गए शेड्यूल अनुसार अपने अपने खंड के सभी क्लस्टर हेड को बैठक में भेजें व साथ ही सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व खंड संसाधन संयोजक भी अनिवार्य उपस्थित रहें। सभी क्लस्टर हेड अपनी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हो व सभी के साथ चर्चा व निपुण गतिविधियों को ओर प्रभावशाली बनाने के लिए क्या रणनीति बनाई जाए, जिसमें जिले की एफएलएन गतिविधियों को मजबूती मिले तथा बच्चों को सटीक ज्ञान मिले।
पिल्लूखेड़ा खंड शिक्षा अधिकारी किरण ने एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ को आश्वस्त किया कि उनके खंड के सभी क्लस्टर हेड अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एफएलएन गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। साथ ही बताया कि सभी क्लस्टर हेड व शिक्षक एफएलएन सोशल मीडिया व्हाट्सएप व फेसबुक पेज से जुड़ेंगे ताकि समय-समय पर एफएलएन गतिविधियों से अवगत होते रहे। वशिष्ठ ने कहा कि 21 जनवरी को खंड जींद, अलेवा व जुलाना के क्लस्टर हेड की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जींद में होगी।