फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
20सीटीके13..मृतक अंकित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
सदर थानाक्षेत्र के घिलोड़ के पास एक कंपनी के सुपरवाइजर समेत दो दोस्तों की हादसे में मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। पांचों युवक एक कार में सवार होकर गोहाना किसी काम से गए थे।
विज्ञापन

वापस आते समय कार अनियंत्रित हो गई और कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। अंकित की 3 जनवरी को शादी हुई थी और अब परिवार में मातम छा गया। दूसरा मरने वाली अमित जींद का रहने वाला था। पीड़ित पिता की ओर से गांव के ही कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया गया है।

रिठाला फोगाट निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकित (23) रिश्तेदार ललित व जींद के बराह खुर्द गांव निवासी दोस्त अमित (24), गांव के जतिन और अजय के साथ कार से 19 जनवरी को गोहाना गए थे। कार को अजय ही चला रहा था और वहां से लौटते हुए रात करीब 1 बजे जब हाईवे पर घिलौड़ पुल के पास लापरवाही और तेजगति से चलाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार सड़क से उतरकर साइड में पेड़ से टकरा गई। हादसे में अंकित और अमित समेत सभी घायल हो गए। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, लेकिन अंकित और अमित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित आईएमटी रोहतक स्थित एक कंपनी में लेबर सुपरवाइजर थे और अमित उनकी रिश्तेदारी में होने के कारण दोस्त भी था।
विज्ञापन

-

3 जनवरी को हुई थी अंकित की शादी
हादसे में अंकित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विवाहिता के हाथों से मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था। परिवार के लोग अंकित की पत्नी को ढाढ़स बंधा रहे थे
-
अंकित और अमित की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके पिता की ओर से कार चालक अजय के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कराया गया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

9 संदीप नयन, जांच अधिकारी थाना सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें