जींद। बेरी खेड़ा निवासी रामभजन ने एफआईआर में बताया कि वह गांव के शराब ठेके पर नौकरी करता है और 20 अक्टूबर रात को वह ठेके पर ताला लगाकर खाना खाने के लिए गया था। आधे घंटे के बाद वह ठेके पर वापस आए तो उसे ताला टूटा मिला। ठेके से महंगी शराब की पेटियां और करीब 18 हजार रुपये गायब थे। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद