फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में अलर्ट जारी, पंजाब से लगती सीमा सील

विज्ञापन
वाहनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
पटियाला की नाभा जेल से खालिस्तान के पांच आतंकवादियों के फरार होने पर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। खासकर पंजाब से सटे नरवाना क्षेत्र में पुलिस ने कड़ी नजर रखी और आने जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। जिले में सर्च अभियान चला रही पुलिस के अनुसार पंजाब के नाभा जेल से फरार हुए खालिस्तान के आतंकवादियों के बाद अलर्ट जारी किया गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर पंजाब की तरफ से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की। उचाना थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रविवार को सुबह नाभा जेल से हथियारबंद बदमाशों खूंखार आतंकवादी और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटू सहित पांच आतंकवादी को जेल से छुड़वाकर ले गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। नाकाबंदी करके पंजाब की तरफ से आने वाले हर वाहन को रुकवा कर उसकी चेकिंग की गई। उधर नरवाना में सदर और शहर पुलिस हरियल चौक, गुरथली रोड, खनौरी रोड के पंजाबी बार्डर पर पुलिस की चौकसी दिखाई दी। पंजाब बार्डर से लगते नरवाना क्षेत्र में घुस जाने की आशंकाओं को लेकर पुलिस मुश्तैद रही। अनेक गाड़ियों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

वाहनों पर कड़ी नजर
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि पंजाब से लगती सीमा को सील कर दिया है। पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों की कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें