सफीदों अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : bureau
सफीदों में जींद-पानीपत रोड पर स्थित हनुमान भट्ठे के पास दूध की गाड़ी के सामने नील गाय आने से हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पानीपत की नई सब्जी मंडी निवासी राजेश व गोपी के रूप में हुई। दोनों मृतक वीटा दूध की एजेंसी का काम करते थे। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि 32 वर्षीय राजेश कुमार व गोपी रविवार अल-सुबह वीटा दूध प्लांट से गाड़ी लेकर पानीपत जा रहे थे कि गांव मलार के पास उनकी गाड़ी के सामने एक नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि इस दुर्घटना में चालक राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोपी को गंभीर हालात में जींद अस्पताल में ले जाया गया। जींद अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई जाते समय घायल गोपी ने बीच में ही दम तोड़ दिया।