24जेएनडी11: हिंदू कन्या महविद्यालय में दवा वितरण कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य और दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यूथ रेड क्रॉस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कृमिनाशक के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवा के नियमित सेवन के फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा दलाल और सदस्य डॉ. रश्मि के मार्गदर्शन में लगभग 200 छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं। डॉ. सीमा ने दवा के सेवन की विधि और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। संवाद