फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर-घर जाकर दी कैंसर से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
24जेएनडी21: स्वास्थ्यकर्मी ओमप्रकाश डेंगू के सैंपल लेते हुए। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया। जिला स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर महिलाओं को गर्भाशय के कैंसर से बचाव और मच्छर जनित रोगों रोकने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 14 से 15 साल की किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपनी बेटियों को एचपीवी टीका लगवाने की अपील की है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को कैंसर के साथ-साथ टीम ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के प्रति भी सचेत किया। अभियान के दौरान बुखार से पीड़ित 22 संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमूने भी लिए गए। इस अवसर पर ओमप्रकाश, अमरजीत, दिनेश, विनोद, गुरनाम, देवेंद्र, आशा वर्कर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें