फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अक्षय नरवाल का जेल में आमरण अनशन शुरू

Mon, 18 Mar 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। 13 फरवरी से जींद जेल में बंद युवा किसान नेता गांव कथूरा निवासी अक्षय नरवाल ने जेल में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अक्षय नरवाल ने इसकी जानकारी फोन करके अपने परिजनों को दी। इसकी एक ऑडियो भी वायरल हो रही है। इस बारे में जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने बताया कि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। रात को बंदियों व कैदियों का खाना दिया जाता है, वह खाना रख लेते हैं और देर से खाते हैं। इसकी पुष्टि सुबह हो सकती है। वहीं किसान नेताओं ने कहा कि अक्षय नरवाल ने रविवार रात से ही खाना छोड़ दिया था। उसने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसे बिना कसूर के जेल में डाला गया है।
किसान नेता प्रियंका खरकरामजी ने बताया कि 13 फरवरी को दातासिंहवाला बॉर्डर से किसान नेता अक्षय नरवाल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत अक्षय नरवाल व अन्य दो किसानों को मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया था। सात मार्च को किसानों ने जींद में धरना देकर गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस ने आश्वासन दिया था कि जल्द अक्षय नरवाल को रिहा कर दिया जाएगा, आज तक वह रिहा नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि अब नए सिरे से किसान आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। अक्षय नरवाल ने खुद उनको फोन करके बताया कि उसने रविवार रात से ही खाना-पीना सब कुछ छोड़ दिया है। प्रियंका ने कहा कि यदि अक्षय नरवाल को कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें