फोटो 3 नरवाना। रक्तदान शिविर को लेकर जानकारी देते हुए। स्रोत संस्था।
नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज शाखा नरवाना की ओर से 28 जून को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।
संस्था के प्रेस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने बताया कि शिविर का शुभारंभ समाजसेवी मनजीत गोयत और अग्रवाल वैश्य समाज जींद के जिला महासचिव देवेंद्र गोयल करेंगे। महासचिव राहुल बंसल ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उपाध्यक्ष जोनी सिंगला और संजय गोयल (जादूगर) ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। इस अवसर पर पवन मित्तल, विशाल सिंगला, दिनेश मित्तल, वरुण गुप्ता, संदीप सिंगला, अशोक गोयल, जितेंद्र गर्ग, सुनील गर्ग और दिवांशु जैन उपस्थित रहे।