फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मातृदिवस पर अग्रवाल शक्ति संगठन ने बांटी खुशियां

Mon, 11 May 2026 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी31: नागरिक अस्पताल में मातृदिवस पर अग्रवाल शक्ति संगठन की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। मातृदिवस के अवसर अग्रवाल शक्ति संगठन की महिलाओं ने रविवार को नागरिक अस्पताल पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन की सदस्याओं ने डेजी जैन के नेतृत्व में गायनी वार्ड में दाखिल महिलाओं को फल, कंबल और बिस्कुट वितरित कर मातृदिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंजू सिंगला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान संगठन की 20 से अधिक महिलाओं ने भाग लेते हुए अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से संवाद किया और मातृत्व के महत्व पर चर्चा की।
महिलाओं को बताया गया कि मां का जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माताओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। डॉ. मंजू सिंगला ने महिलाओं को नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्म के बाद मां का दूध बच्चे के लिए सबसे पौष्टिक आहार होता है जिससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली सामान्य बीमारियों और सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
उन्होंने माताओं को छोटे बच्चों की देखभाल, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातों की जानकारी देते हुए कहा कि सही देखभाल और जागरूकता से बच्चों का बेहतर पालन-पोषण संभव है। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें