फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन दिन की छुट्टी के बाद नागरिक अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Thu, 25 Sep 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी17-तीन दिन बाद बुधवार को नागरिक अस्पताल में मरीज की भीड़ का फोटो। संवाद
विज्ञापन
जींद। तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को खुले नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी। अस्पताल में दो बजे तक 2355 ओपीडी हुई। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने पर अव्यवस्था बनी रही। पीएमओ ने खुद अस्पताल का दौरा कर व्यवस्था को संभाला और चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे से पहले ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। पहले तो रजिस्ट्रेशन खिड़की पर मरीजों को ओपीडी स्लिप के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद चिकित्सकों की कमरों के बाहर भी लाइन लगी थी।
नागरिक अस्पताल में ओपीडी औसतन 1400 से 1500 के आसपास रहती है। यदि छुट्टी हो जाए तो मरीजों की संख्या अस्पताल खुलते ही बढ़ जाती है। ऐसे में रविवार से मंगलवार को छुट्टी होने से तीसरे दिन बुधवार को अस्पताल में काफी मरीज पहुंचे थे। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन, सर्जरी, मानसिक रोग विशेषज्ञ व गायनी वार्ड के बाहर थी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने कहा कि छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने से मरीजों की संख्या कुछ बढ़ जाती है। किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं आने दी गई है। सभी मरीजों का इलाज किया गया था। चिकित्सकों को सभी मरीजों का इलाज करने के बाद ही ओपीडी छोड़ने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें