फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गृह मंत्री के आदेश के बाद जिले के पांच जांच अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जांच में लापरवाही व लेट लतीफी करने वाले जांच अधिकारियों पर गाज गिरनी तय हो गई है। जिसके चलते एसपी के पास जिले के 24 जांच अधिकारियों के नाम की सूची भेजी गई है। इनके बारे में एसपी को रिपोर्ट डीजीपी को भेजनी होगी। इसमें जिला पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। हालांकि जिले में जो नाम भेजे गए हैं। उनमें से कई के तबादले हो चुके हैं।

एसपी ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके चलते आठ मामले ऐसे मिले हैं। जिसमें जांच अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। इसके अतिरिक्त 16 मामले तकनीकी कारणों के चलते लेट हुए हैं। जो आठ मामले एसपी के संज्ञान में आए हैं। उनमें से तीन आईओ के तबादले जिले से दूसरी जगह पर हो चुके हैं। इनमें कार्रवाई अब संबंधित जिले में ही होगी। इसके अलावा एसपी ने अब पांच जांच अधिकारियों पर कार्रवाई करने की कागजी कार्रवाई तैयार की जा रही है। इनके नाम की सूची बनाकर एसपी डीजीपी को भेजेगा। जिसके बाद इन मामलों में आगामी कार्रवाई होगी। इस मामले में सदर नरवाना के दो इंस्पेक्टर, सिविल लाइन जींद के चार, सदर सफीदों के चार, गढ़ी थाना का एक, सिटी सफीदों के दो, पिल्लूखेड़ा के दो, सिटी जींद के तीन जांच अधिकारियों के नाम आए हैं।
विज्ञापन


इन जांच अधिकारियों के नाम की आई सूची

एसपी को मिली सूची में सदर नरवाना के दो इंस्पेक्टर शमशेर सिंह व रामनिवास, सिटी नरवाना के एएसआई पवन कुमार, इंस्पेक्टर रामनिवास, एसआई राजकुमार, एएसआई राममेहर, एसएचओ शहर थाना प्रभारी नरवाना, एचसी रामनिवास, सिविल लाइन थाना जींद से एसआई कृष्ण, एसआई दिनेश, डीएसपी रोहताश सिंह, एएसआई राजेश सिंह, सदर सफीदों से एसआई दिलबाग, एसआई सतीश, एसआई महिपाल, एएसआई रणबीर सिंह, गढ़ी थाने से एचसी अनिल, सिटी सफीदों थाना से एएसआई विजय व कमल, पिल्लूखेड़ा थाना से एएसआई नरेंद्र व विनोद, शहर थाना जींद से इंस्पेक्टर अनूप सिंह जोकि जींद सीआईए इंचार्ज था, एसआई सतीश कुमार, एएसआई राजबीर सिंह के नाम की सूची मिली थी।
विज्ञापन


जिला में आठ मामले लंबित, तीन जांच अधिकारियों का हुआ तबादला

जिला में 24 जांच अधिकारियों के नाम की सूची जारी हुई थी। जिनके मामले लंबित दर्शाए गए थे। जांच में आठ मामले ऐसे मिले हैं, जो लंबित हैं। इसके अलावा इनमें से तीन जांच अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। अब पांच जांच अधिकारियों की सूची डीजीपी को आगामी कार्रवाई

के लिए भेजी जाएगी। फिलहाल मामलों की जांच की जा रही है।

सुमित कुमार एसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें