फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिनभर तपिश के बाद शाम को हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत

Thu, 30 May 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी23 : शाम को छह बजे हुई बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बुधवार शाम को हुई बूंदाबांदी ने न केवल धूल भरी आंधी से, बल्कि भीषण गर्मी से भी कुछ हद तक राहत दिलाई है। भीषण गर्मी ने लोगों का दिन को चैन तथा रात की नींद छीन ली थी।
विज्ञापन

रात को भी मौसम का मिजाज गर्म हो गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 13 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।
भीषण गर्मी के चलते नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गर्मी व लू की शिकायतें लेकर मरीज बहुतायत में आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दिन के समय बच्चे और वृद्ध सीधी धूप में बाहर न निकलें और ज्यादा भारी काम न करें। समय-समय पर पानी पीते रहें। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में कुछ गिरावट आएगी, लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दिन का आगाज सूर्य के तीखे तेवरों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ तापमान में इजाफा होने और हवा काफी गर्म हो गई। सुबह 10 बजे तापमान 39 डिग्री को छू गया था। दोपहर तक गर्म हवा लू में तबदील हो गई। सड़कों तथा बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हालात कर्फ्यू जैसे हो गए।
भीषण गर्मी से बचने के लोग अपने घरों में दुबके रहे। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। शाम को मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी। जो कुछ समय के लिए आंधी में तबदील हो गई। इसके साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिसने आंधी तथा गर्मी से कुछ हद तक राहत दी। भीषण गर्मी के कारण बिजली कट भी इस दौरान लगते रहे।

29जेएनडी23 : शाम को छह बजे हुई बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें