फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच लाख बयाना लेकर पत्नी के नाम कर दी जमीन, रजिस्ट्री से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। जमीन बेचने का सौदा कर पांच लाख रुपये बयाना लेने और फिर रजिस्ट्री से मुकरकर जमीन पत्नी के नाम कर देना दंपती को भारी पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने मामले में दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सफीदों निवासी विक्रम सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 30 जनवरी 2025 को खेड़ा खेमावती निवासी रोशन, उसके भाई रणधीर और भतीजे कुलदीप से उनकी जमीन खरीदने का सौदा किया था। इकरारनामे के तहत प्रत्येक हिस्सेदार को पांच लाख रुपये बयाना दिया गया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, रोशन को चार लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये उसके बैंक खाते में दिए थे। जमीन की खेवट संयुक्त होने के कारण पहले आपसी बंटवारे के जरिए खाते अलग करवाने और इसके बाद रजिस्ट्री करवाने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार बंटवारे की प्रक्रिया पूरी होने तक जमीन के दाम बढ़ गए। इसके बाद जब जनवरी 2026 में रजिस्ट्री करवाने के लिए आरोपियों से संपर्क किया गया तो रणधीर और कुलदीप ने अपने-अपने हिस्से की रजिस्ट्री करवाने की प्रक्रिया पूरी कर दी। आरोप है कि रोशन ने अचानक अपने हिस्से की रजिस्ट्री करवाने से इन्कार कर दिया।
रोशन ने पहले ही अपने हिस्से की जमीन ट्रांसफर डीड नंबर 3290 के माध्यम से अपनी पत्नी सुमन देवी के नाम कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस जांच में पाया गया कि रोशन ने पांच लाख रुपये बयाना लेने के बावजूद अपने हिस्से की रजिस्ट्री नहीं करवाई और जमीन पत्नी के नाम हस्तांतरित कर दी। आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी दंपती ने उसे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।
वर्जन
पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ पैसे हड़पने, अमानत में खयानत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -राजेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना पुलिस, सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें