09जेएनडी33- बस स्टेंड पर बस के इंतजार में खड़ी सवारी। संवाद
- फोटो : राजेपुर के चित्रकूट में डिप पर बह रहे बाढ़ क पानी के बीच से निकलते लोग।
नरवाना। रक्षाबंधन पर ऑटो यूनियन संगठन ने बहनों को खास तोहफा देते हुए शनिवार को पूरे दिन महिलाओं के लिए किराया फ्री कर दिया। यूनियन की ओर से 30 ऑटो शहर के विभिन्न रूटों पर चल रही हैं जो रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौक तक महिलाओं को निशुल्क ले जाएंगी।
यह पहल बहनों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि त्योहार के दिन उन्हें सफर के लिए किसी तरह की परेशानी न हो। इस अवसर पर ऑटो यूनियन प्रधान नरेश, उपप्रधान सतनारायण, विजय, मियां सिंह, रणदीप, रामनिवास, रणबीर, राजेश, ईश्वर, तरसेम, रवि, विक्रम, सुभाष मौजूद रहे।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस रही मुस्तैद
मुख्य सिपाही भीम सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पर बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौती होता है। कई लोग बहनों को छोडऩे के लिए प्राइवेट वाहनों से आ रहे थे जिससे सड़क पर भीड़ बढ़ गई थी। ऐसे में पुलिस लगातार लोगों को समझा रही थी कि वे अपने वाहन सडक़ पर खड़ा न करें। पुलिसकर्मियों ने खड़ी बाइक और कारों को हटवाया और राहगीरों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराया।