नहलाने के लिए टब में बैठाई गई 11 माह की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना रविवार को शहर की इंप्लाइज कॉलोनी में हुई।
इंप्लाइज कॉलोनी निवासी विक्रम ने अपनी 11 माह की बेटी अर्चना को नहलाने के लिए टब में बैठा दिया। उसी दौरान विक्रम के पास फोन कॉल आ गई, जिसके चलते वह बच्ची को टब में छोड़कर फोन सुनते हुए दूर चला गया। उसी दौरान अर्चना का चार वर्षीय भाई चिराग भी वहां पर पहुंच गया, जिसने पानी की टूंटी को चला दिया। टब में पानी भरने की वजह से अर्चना डूब गई। 15 से 20 मिनट के बाद अर्चना की मां रेखा का ध्यान टब की तरफ गया तो उनसे बच्ची को बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल लेकर गई। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना के जांच अधिकारी कमल ने बताया कि बच्ची को नहलाने के उद्देश्य से टब में बैठाया था। जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गई।