फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जनसमस्याएं सुन मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Mon, 23 Mar 2026 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी26: जन समस्या सुनते कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को अपने निवास स्थान पर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रवासी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेदी ने एक-एक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सच्ची सेवा है और जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल न बरतें और पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने मितासो पैलेस में जय दादा काला पीर सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सुरेंद्र हथो, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र प्रजापति, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, सत्यप्रकाश सैनी, अमित धरौदी, एडवोकेट सुशील नायक, रिछपाल शर्मा, राजेंद्र मल्लू, विनय मित्तल, सुरेश दनौदा, बैसाखीराम सैनी, वीरेंद्र नैन, तेजपाल शर्मा, दयानंद सैन्थली, भीम दनौदा, सुरेश पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें