फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार रुपये का डीजल डलवाने के बाद कार सवार युवक एटीएम कार्ड जैसा फर्जी विजिटिंग कार्ड थमा कर भागे

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा कार में डीजल भरवाता आरोपी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
एक कार सवार दो युवकों ने नरवाना रोड स्थित पेट्रोल पंप से छह हजार रुपये का डीजल भरवाया और बिना पैसे दिए ही भाग गए। पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया पर नहीं पकड़ पाए। शहर थाना की पुलिस ने दोनोें दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी बलवान कुंडू ने बताया कि वह नरवाना रोड पर आर्य फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप चलाता है। 17 जून को उसके पेट्रोल पंप पर कार सवार दो युवक आए छह हजार रुपये का डीजल कार में डलवाया। इसके बाद जब उनके सेल्समैन ने पैसे मांगे तो उनको एटीएम कार्ड जैसा एक फर्जी विजिटिंग कार्ड पकड़ा कर गाड़ी लेकर भाग लिए। उन्होंने नरवाना फ्लाईओवर तक उनका पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने भी आरोपियों का पीछा करते हुए पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नरवाना फ्लाईओवर के नीचे से डुमरखां की तरफ निकल गए। इसके बाद उनकी काफी तलाश की गई पर वे नहीं मिले। एएसआई यशवीर के अनुसार धोखाधड़ी कर डीजल भरवाकर फरार होने के आरोप में कार सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें