फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद जींद से दिल्ली के लिए बस का परिचालन शुरू

विज्ञापन
जींद बस स्टैंड परिसर में खड़ी बसें। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद रोडवेज डिपो की बसों की सेवा अंतर राज्यीय रूटों पर बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ व संगरूर के साथ-साथ अब दिल्ली के लिए भी बसों का परिचालन होने लगा है। संक्रमण के बीच डेढ़ साल बाद डिपो की तीन बसों को दिल्ली के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन

पहली बस सुबह पांच बजकर दस मिनट, दूसरी बस छह बजकर 20 मिनट व तीसरी बस सात बजकर 20 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए चलेगी। पिछले डेढ़ साल से दिल्ली जाने वाली डिपो की बस केवल बहादुरगढ़ तक ही जाती थीं। बहादुरगढ़ से यात्री मेट्रो में दिल्ली जाते थे। अब बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों को लेकर दिल्ली तक जाने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बस में कोविड नियमों का पालन करना होगा। यात्रियों को सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क व सैनिटाइजर का का इस्तेमाल करना होगा। जिले के लगभग ढाई हजार व्यापारी दिल्ली से सामान लाते हैं। लगभग एक हजार लोग दिल्ली की निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। ऐसे में दिल्ली के लिए बस चलने पर लोगों को काफी राहत मिली है।
गौरतलब है कि अप्रैल में संक्रमण के मामले काफी ज्यादा थे। सरकार ने संक्रमण पर रोक लगाने के लिए मई महीने की शुरुआत में लॉकडाउन लगाया था। अब संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। स्थिति ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिले में संक्रमण से रिकवरी दर 97 प्रतिशत है। ऐसे में डिपो ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम, चंडीगढ़, संगरूर व यमुनानगर जैसे लंबे रूटों पर बस चलाई है। अब डिपो यात्रियों को थोड़ी और राहत देते हुए दिल्ली के लिए भी बस शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत रूट पर नहीं चली बस
कोरोना संक्रमण के बीच पिछले साल मई महीने में जींद से सोनीपत के लिए बस शुरू की गई थी, जो जींद से साढ़े पांच बजे चलती थी। इससे गेाहाना रूट से जाने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने में काफी राहत थी। इस बस का परिचालन केवल 15 दिन ही हुआ था। उसके बाद ही जींद से सोनीपत होकर दिल्ली जाने वाली बस बंद पड़ी है।
धीरे-धीरे लंबे रूटों पर बस सेवा को बहाल किया जा रहा है। संगरूर, गुरुग्राम व चंडीगढ़ के लिए बस शुरू कर दी गई थी। अब दिल्ली के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी गई है। फिलहाल दिल्ली तीन बसों को ही भेजा जा रहा है। यदि यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो इन बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें