फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनबन के बाद पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब, गंभीर

Sun, 20 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना (जींद)। शहर थाना के एक क्षेत्र में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब महिला की छाती पर गिरा। महिला को परिजन गंभीर स्थिति में हिसार ले गए। पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

दबलैन निवासी हाल आबाद हनुमान नगर गली नंबर 4 निवासी बलिंद्र परिवार के साथ रहता है। शनिवार को पत्नी हथो निवासी रीना से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। बलिंद्र ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया जो उसकी छाती पर गिरा और वह बुरी तरह झुलस गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जींद से एफएसएल की टीम को भी बुलाया। दोनों ने मिलकर घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया। वहीं घायल रीना को उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया। हुडा चौकी इंचार्ज चंद्रपाल ने बताया कि हनुमान नगर का जो मामला है, उसमें अभी परिवार की तरफ से कोई बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं, लेकिन पति द्वारा पत्नी पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पत्नी को हिसार रेफर किया हुआ है। वहां भी परिजनों ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाए। जैसे ही कोई बयान दर्ज होते हैं तो उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें