25जेएनडी36: जिला बार एसोसिएशन के भवन में बने कमरों में बैठे बंदर। संवाद
जींद। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार परिसर में आने वाले बंदरों, कुत्तों व बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलवाने के लिए डीसी को पत्र लिखा है। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके पास आमजन भी समस्याओं को लेकर आते हैं, लेकिन यहां पर बंदरों के काटने से सभी परेशान हैं। इनसे निजात दिलवाई जाए।
बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान ने कहा कि जनहित की समस्या को देखते हुए यहां से बंदरों को पकड़वाया जाए। न्यायालय परिसर में इन पशुओं के आंतक से हर कोई परेशान है। चैंबर में भी बंदर उनकी फाइलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसकी वजह परिसर में हर समय इनके कारण डर बना रहता है।