जींद। राजकीय उच्च विद्यालय दरियावाला में बाल संरक्षण के लिए मंगलवार को किशोरावस्था में परिवर्तन और भावनात्मक प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें विशेष तौर पर बीईओ सुरेंद्र हुड्डा, जंगबहादुर खुंगा-कोठी, सदस्य लाजपत सिंगला, नीरज कुमार, अहिरका स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र गौड़, खंड संयोजक नरेंद्र ने शिरकत की।
इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर मुख्यवक्ता मडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक अनिल मलिक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था जिंदगी की सबसे नाजुक अवस्था होती है। शरीर में ऐसे हार्मोन विकसित होने लगते हैं।